एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी तो युवक ने लगाई फांसी
विदिशा. एट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने के कारण कोतवाली थाने के गजार मूंडरा गांव निवासी युवक के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में बयान भी दर्ज कराए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी आरएन शर्मा ने बताया कि राजेंद्रसिंह राजपूत उम्र 45 साल ने शुक्रवार को फांसी लगा ली थी। रविवार को सम्मेलन में शामिल होने आए सपाक्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय वाते समेत तमाम नेताओं ने रविवार को पीड़ित परिवार के लोगों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने पुलिस व प्रशासन से मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये के मुआवजे व नौकरी देने की मांग की। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुरानी रंजिश में हुआ झगड़ा : जिला संरक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दशहरा वाले दिन गजार मूंडरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह राजपूत का उसी गांव के रहने वाले सुंदरलाल अहिरवार से पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके चलते सुंदरलाल ने कथित तौर पर राजेंद्रसिंह को एट्रोसिटी एक्ट में फंसवा देने की धमकी दी थी। इसके बाद उसने टेलीफोन करके डायल 100 वाहन को गांव में बुलवाया। डायल 100 वाहन ...